GK Trick – भारत के राष्ट्रपति (Indian Presidents)
GK Trick –
' राजू की राधा जाकर गिरी फखरुद्दीन रेड्डी की जेल में,
तब रमाशंकर नारायण की कलम से प्रतिभा निकली प्रणब की .
EXPLANATION-
- राजू– डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ( Dr. Rajendra Prasad)
- राधा– डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन ( Dr. Sarvepalli Radhakrishnan)
- जाकर– डॉ. जाकिर हुसैन ( Dr. Zakir Hussain)
- गिरी– वाराहगिरि वेंकट गिरि ( Varahgiri Venkat Giri)
- फखरूद्दीन– फखरूद्दीन अली अहमद ( Fakhruddin Ali Ahmed)
- रेड्डी – नीलम संजीवा रेड्डी ( Nilam Sanjeeva Reddy)
- जेल– ज्ञानी जैल सिंह ( Gyani Zail Singh)
- रमा– रमाशंकर वेंकट रमण ( R. Venkat Raman)
- शंकर– डॉ शंकर दयाल शर्मा ( Dr. Shankar Dayal Sharma)
- नारायण – के. आर. नारायणन ( K. R. Narayanan)
- कलम – डॉ ए.पी.जे. अब्दुल कलाम ( Dr. A. P. J. Abdul Kalam)
- प्रतिभा – प्रतिभा देवी सिंह पाटिल ( Pratibha Devi Singh Patil)
- प्रणव – प्रणव मुखर्जी ( Pranab Mukharji)
(भारत का राष्ट्रपति)-
भारत का राष्ट्रपति देश का सर्वोच्च पद तथा तीनों भारतीय सेनाओं का प्रमुख होता है वह भारत के प्रथम नागरिक के रूप में जाना जाता है। भारत के प्रथम नागरिक को हिन्दी में राष्ट्रपति तथा संस्कृत में राज्य का भगवान कहते है। संसद और राज्य के विधानमंडल के चुने हुए प्रतिनिधियों द्वारा ही देश के राष्ट्रपति का चुनाव किया जाता है।
1. (डाँ राजेन्द्र प्रसाद) -
डॉ. राजेंद्र प्रसाद का कार्यकाल 26 जनवरी 1950 से 13 मई 1962 तक था। डाँ राजेन्द्र प्रसाद भारत के प्रथम,राष्ट्रपति तथा सर्वाधिक समय यानी 12 वर्षो तक भारत के राष्ट्रपति रहे थे, इसके अलावा डाँ राजेन्द्र प्रसाद संविधान सभा के अध्यक्ष भी थे। 1962 में इन्हें भारत का सर्वोच्च पुरस्कार भारत रत्न सम्मानित किया गया था।
2. (डाँ सर्वपल्ली राधाकृष्णन)-
डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का कार्यकाल 13 मई 1962 से 13 मई 1967 तक था । डाँ राधाकृष्णन भारत के प्रथम उप- राष्ट्रपति थे जो बाद भारत के राष्ट्रपति बने। डाँ राधाकृष्णन को 1954 में सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार भारत रत्ना से नवाज़ा गया था।
डॉ. जाकिर हुसैन का कार्यकाल 13 मई 1967 से 3 मई 1969 तक था । डाँ जाकिर हुसैन भारत के पहले मुस्लिम राष्ट्रपति थे । इनकी मृत्यु पद पर रहते हुए हुई थी । इनकी मृत्यु के बाद तात्कालिक उपराष्ट्रपति वी. वी गिरि को कार्यवाहक राष्ट्रपति बनाया गया था । वी वी. गिरी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बनने से राष्ट्रपति एवं उपराष्ट्रपति पद खाली होने पर सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश मोहम्मद हिदायतुल्लाह 20 जुलाई 1969 से 24 अगस्त 1969 तक कार्यवाहक राष्ट्रपति बने रहे।
ConversionConversion EmoticonEmoticon